बरकट्ठा में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
बरकट्ठा : सूर्यकुंड स्थित डाकबंगला परिसर में आजसू पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार मोदी ने की. वहीं संचालन राजा मंडल ने किया़ मुख्य अतिथि हजारीबाग आजसू जिलाध्यक्ष विकास राणा एवं आजसू बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी प्रदीप मेहता थे़ सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने समेत […]
बरकट्ठा : सूर्यकुंड स्थित डाकबंगला परिसर में आजसू पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार मोदी ने की. वहीं संचालन राजा मंडल ने किया़ मुख्य अतिथि हजारीबाग आजसू जिलाध्यक्ष विकास राणा एवं आजसू बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी प्रदीप मेहता थे़
सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने समेत विस्तार पर चर्चा की गयी़ प्रदीप मेहता ने कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं के एकजुट रहने से ही संगठन को मजबूती मिलती है़ पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के विचार को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गयी.
सम्मेलन में मौलाना मुख्तार, सुदीप सिंह, अजीत शर्मा, चंदन मोदी, मुकेश साव, शंकर साव, मुंशी महतो, सोनू पांडेय, वीरेंद्र साव, अजय कुमार, मनोज प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, किशोर कुमार, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद ठाकुर, सुनील कुमार, सकलदेव मोदी, लखन सोनी, विनोद वर्णवाल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.