भक्तों से गुलजार कौलेश्वरी पर्वत

हंटरगंज : रामनवमी को लेकर कौलेश्वरी पर्वत पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे. लोगों ने सरोवर में स्नान ध्यान कर पूजा पाठ की. कौलेश्वरी पर्वत श्रद्धालुओं से गुलजार हैं. हजारों बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया है. हर तरफ कौलेश्वरी माता की जय से पूरा पहाड़ गूंज रहा है. मिट्टी के बर्तन लकड़ी, मिट्टी के […]

हंटरगंज : रामनवमी को लेकर कौलेश्वरी पर्वत पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे. लोगों ने सरोवर में स्नान ध्यान कर पूजा पाठ की. कौलेश्वरी पर्वत श्रद्धालुओं से गुलजार हैं. हजारों बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया है. हर तरफ कौलेश्वरी माता की जय से पूरा पहाड़ गूंज रहा है. मिट्टी के बर्तन लकड़ी, मिट्टी के चूल्हे की दुकानें सजी हैं. रामनवमी मेला को देखते हुए केदली मुखिया लालसा देवी द्वारा चना, पानी व शरबत के स्टॉल लगाये गये है.
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कौलेश्वरी के तलहटी में चना, पानी का स्टॉल लगाया गया है. मेले में बिहार व झारखंड के कई जिलों से काफी लोग पहुंच रहे हैं. प्रशासन मेला को लेकर चुस्त-दुरुस्त नजर आ रही है. भीषण गरमी में भी लोग दिन भर पहाड़ पर चढ़ कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >