90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम शुरू

जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

हजारीबाग. जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. गुरुवार को कटकमदाग प्रखंड के कुसुंभा पंचायत एवं सदर प्रखंड के सिंदूर पंचायत, नगर निगम, ओल्ड एज होम एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ध्रुव चंद्र मिश्रा के दिशा निर्देश में एवं डॉ रवि प्रकाश तिवारी की देख रेख में चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य पंक्ति के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक न्याय को पहुंचाना है. शिविर में अधिकार मित्रों के द्वारा लोगों को बाल श्रम, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न एवं डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित जानकारी दिया गया.

अतिक्रमण करने पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

केरेडारी. प्रखंड के भदईखाप गांव के ग्रामीणों ने हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती को लिखित ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि सतीचौरा नाला में शमशान घाट है. जिसमें हम सभी का अंतिम संस्कार होते आया है. ग्राम भदईखाप, लयशुकवार एवं कराली बेला टोला का खाता 47 एवं प्लॉट 201, 233 रकबा 3.5 एकड़ जमीन जंगल झाड़ी आम गैरमजुरूआ है. इसमें चट्टीपेटो के कई लोग अतिक्रमण कर लिया है. पूर्व में कई बार अंचलाधिकारी केरेडारी को आवेदन दिया गया था. लेकिन मामले पर कार्रवाई नहीं की गयी. ज्ञापन की प्रति ग्रामीणों ने उपायुक्त, सदर एसडीओ, सांसद हजारीबाग, विधायक बड़कागांव, सीओ, थाना प्रभारी केरेडारी को सौंपा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >