कैंप में 86 बच्चों के दांतों की हुई जांच

द न्यू गुरुकुल मिशन स्कूल में डेंटल स्क्रीनिंग कैंप, अभिभावक परामर्श और स्कूल स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

हजारीबाग. हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल एवं संत कोलंबस मिशन हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में सदर प्रखंड के सखिया स्थित द न्यू गुरुकुल मिशन स्कूल में डेंटल स्क्रीनिंग कैंप, अभिभावक परामर्श और स्कूल स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 86 बच्चों एवं जरूरतमदों के दांतों की जांच की गयी. नेत्र जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की गयी. डॉ स्वाति सिंह ने दांतों की देखभाल एवं उपचार कर परामर्श दिया. इस दौरान बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि जरूरतमंदों को नि:शुल्क स्वास्थ्य उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य है. मौके पर डॉ सौम्या सालवी, डॉ अनय एस ओरांव, डॉ श्वेता संगम, डॉ अमित, डॉ नंदिता, डॉ समीक्षा, फुलकेरिया पुरती, अभिषेक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >