15 को बड़कागांव में सभा करेंगे हेमंत

बड़कागांव : बड़कागांव झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक नयाटांड़ पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सफीउल्लाह अंसारी ने की, जबकि संचालन किशोर राणा ने किया. मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा कि 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जीबीएम बालिका उवि में सभा को संबोधित करेंगे. वहीं एनटीपीसी पोषक क्षेत्र के […]

बड़कागांव : बड़कागांव झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक नयाटांड़ पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सफीउल्लाह अंसारी ने की, जबकि संचालन किशोर राणा ने किया. मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा कि 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जीबीएम बालिका उवि में सभा को संबोधित करेंगे.
वहीं एनटीपीसी पोषक क्षेत्र के विस्थापित रैयतों से की समस्याओं से अवगत होंगे. झामुमो रैयतों के साथ है. सभा में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, गोमिया विधायक योगेंद्र महतो व सिल्ली विधायक अमित महतो भी उपस्थित रहेंगे.
बैठक में धनंजय पांडेय, इलियास अंसारी, कैलाश महतो, पंकज ठाकुर, मो रब्बानी, मो फारूक, सोहन यादव, सुरेश यादव, राजकुमार राय, संजय राम, नंदकिशोर भुइयां, शंकर भुइयां, अशोक गुप्ता, हेमंत भुइयां, बासुदेव यादव, शांति देवी, मो हुसैन, सरयू भुइयां, छोटू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >