इचाक : इचाक और सदर प्रखंड के अमनारी के बीच सिवाने नदी पर बना पुल गुरुवार को हुई बारिश में धंस गया है. पुल के पांच खंभों में से दो पूरी तरह से धंस गया है. पुल के धंसने से अब आवागमन खतरनाक हो चुका है. मालूम हो कि पिछले दिनों ही बरसात के दौरान पुल का एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था.
प्रशासन की ओर से इस पर गंभीरता नहीं बरती गयी. ज्ञात हो कि पुल का निर्माण 88 लाख रुपये की लागत से हुआ था. वर्ष 2010-11 में विशेष प्रमंडल विभाग की ओर से इसका निर्माण कराया गया था. ग्रामीणों के अनुसार पुल निर्माण में अनियमितता बरती गयी थी. शिकायत के बावजूद न को जिला प्रशासन के अधिकारी देखने आये और न ही विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता.
