शहर को कचरा मुक्त करेगी बेंगलुरु की माइंड ट्री कंपनी

हजारीबाग : जारीबाग शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायद 18 अगस्त से शुरू की जायेगी. इसे लेकर पहल शुरू कर दी गयी है. शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर बुधवार को सूचना भवन में मेरा कचरा मेरी जिम्मेवारी विषय पर कार्यशाला हुआ. बंगलुरु की कंपनी माइंड ट्री और हजारीबाग की संस्था नयी किरण […]

हजारीबाग : जारीबाग शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायद 18 अगस्त से शुरू की जायेगी. इसे लेकर पहल शुरू कर दी गयी है. शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर बुधवार को सूचना भवन में मेरा कचरा मेरी जिम्मेवारी विषय पर कार्यशाला हुआ. बंगलुरु की कंपनी माइंड ट्री और हजारीबाग की संस्था नयी किरण की ओर से यह अायोजन हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा शामिल हुए. कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान हजारीबाग के लिए वरदान साबित होगा.
इस कार्य के लिए जिला प्रशासन, बुद्धिजीवी वर्ग, शहरवासियों, नगर निगम के सभी लोगों से सहयोग लिया जायेगा. जयंत सिन्हा ने कहा कि कचरे को शहरवासी नहीं बरदाश्त कर सकते हैं. कचरा मुक्त के लिए सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के अलावा सरकार की ओर से कई योजनाएं चल रही है, लेकिन सफल नहीं हो पायी. उन्होंने कहा: सिर्फ माइंड ट्री के भरोसे हमलोगों को नहीं रहना होगा. कचरा को हटाना हम सभी की जिम्मेवारी है.
शहर के लोगों ने तालाब को गंदा कर दिया: मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि शहर के बीचों-बीच पवित्र स्थल छठ तालाब को भी लोगों ने गंदा कर दिया. इस तालाब की सफाई सांसद मद व एनटीपीसी मद से भी सफाई करायी गयी, लेकिन लोगों ने छठ तालाब में गंदगी फेंक उसे डस्टबीन बना दिया. यह दुखद है. यही हाल मटवारी, वेल्स ग्राउंट समेत कई चौक-चौराहों का है.
हजारीबाग को सुंदर शहर बनाये रखने के लिए सभी को आगे आना होगा. शहरवासियों के सोच में सफाई की एक क्रांति लानी होगी. उन्होंने कहा कि हजारीबाग और रामगढ़ को खुले से शौच मुक्त बनाने के साथ-साथ हजारीबाग को कचरा मुक्त शहर बनाया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन आदित्य सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन नगर निगम उपाध्यक्ष आनंद देव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >