निरंतर बढ़ रहा है कदम

हजारीबाग : विनोबा भावे विवि के पास नीति और नियत दोनों है. इस कारण यह तेजी से आगे बढ़ रहा है. उक्त बातें विभावि के कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कही. इन्होंने कहा कि विवि से नकारात्मक सोच दूर हुआ है. जिन विद्यर्थियों की उपस्थिति 100 प्रतिशत है, उन्हें चिह्नित […]

हजारीबाग : विनोबा भावे विवि के पास नीति और नियत दोनों है. इस कारण यह तेजी से आगे बढ़ रहा है. उक्त बातें विभावि के कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कही.
इन्होंने कहा कि विवि से नकारात्मक सोच दूर हुआ है. जिन विद्यर्थियों की उपस्थिति 100 प्रतिशत है, उन्हें चिह्नित किया जायेगा. छात्राओं के लिए कहा कि झारखंड की साक्षरता दर कम है, इसलिए छात्राओं को पढ़ाना जरूरी है. नामांकन को लेकर विद्यार्थियों के लिए जल्द ही ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था की जायेगी. कुलपति ने कहा कि पुस्तकालय में छह लाख पुस्तकों का लाभ विद्यार्थी उठा रहे हैं. स्कूल के लिए विवि में डिप्लोमा एवम सर्टिफिकेट कोर्स चल रहा है.
कुलपति ने कहा कि विवि के पास संसाधनों एवम पैसों की कमी नहीं है. खेलकूद के लिए मल्टी परपस भवन एवं पवैलिन का निर्माण हो रहा है. दिब्यांग विद्यार्थियों व कर्मचारियों के लिए जल्द ही एलिवेटर व लिफ्ट बनाया जायेगा. 17 सितंबर 2016 से विवि सिल्वर जुबली वर्ष मनाने जा रहा है. इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >