हजारीबाग : हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को कर्जन ग्राउंड में होगा. उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला राष्ट्रीय ध्वज सुबह 9.05 बजे फहरायेंगे. इसके अलावा शहीद स्मारक में पुष्पांजलि 8.10 बजे, पुलिसलाइन शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि 8.30 बजे अर्पित की जायेगी. वहीं झंडोत्तोलन का समय भी निर्धारित किया गया है.
झारखंड पुलिस अकादमी में 8.30 बजे, आयुक्त कार्यालय में दिन के 10 बजे, उपायुक्त कार्यालय में 10.15 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10.20 बजे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 10.25 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10.30 बजे, रेडक्रॉस सोसाइटी में 10.35 बजे, पुलिसलाइन में 10.40 बजे, होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में 10.15 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला विकास अभिकरण में 10.25 बजे झंडोत्तोलन होगा. दोपहर तीन बजे प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल मैच न्यू स्टेडियम संत कोलंबा कॉलेज ग्राउंड में होगा. शाम 6.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन में होगा.
वहीं विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 9.45 बजे झंडोतोलन होगा. डीएवी स्कूल में 9.30 बजे, गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 11.05 बजे सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम होगा.
