खिरगांव में डायवर्सन बहा

हजारीबाग : हजारीबाग-चतरा रोड स्थित खिरगांव के पास बन रहे पुल के नीचे बना डायवर्सन भारी बारिश के बाद तेज बहाव में बह गया. इसी बीच लेपो रोड निवासी मो इम्तियाज टाटा मैजिक से डायवर्सन पास कर रहा था. डायवर्सन टूटने के कारण गाड़ी वहां फंस गयी. उसके बाद तेज बहाव से वाहन पलट गया. […]

हजारीबाग : हजारीबाग-चतरा रोड स्थित खिरगांव के पास बन रहे पुल के नीचे बना डायवर्सन भारी बारिश के बाद तेज बहाव में बह गया. इसी बीच लेपो रोड निवासी मो इम्तियाज टाटा मैजिक से डायवर्सन पास कर रहा था. डायवर्सन टूटने के कारण गाड़ी वहां फंस गयी. उसके बाद तेज बहाव से वाहन पलट गया. डायवर्सन के बह जाने से आम लोगों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी है. इस रास्ते से बड़े वाहनों का आवागमन ठप है. इधर, प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना मिल चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >