पदमा (हजारीबाग): गुप्त सूचना के आधार पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सरैयाडीह गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक किराने की दुकान से करीब 71 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. साथ ही मौके पर पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में दुकानदार सतीश कुमार मेहता (पिता महेंद्र प्रसाद मेहता) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकान से 20 पीस गॉडफादर बीयर (650 एमएल), 20 पीस गॉडफादर बीयर (500 एमएल), 12 पीस किंगफिशर बीयर (650 एमएल), तीन पीस 8 पीएम (375 एमएल), तीन पीस आइकॉनिक (375 एमएल), तीन पीस बी7 (375 एमएल), तीन पीस रॉयल चैलेंज (375 एमएल), दो पीस मैकडॉवल (375 एमएल) और दो पीस इंपीरियल ब्ल्यू (375 एमएल) जब्त किया.
छापेमारी के दौरान दुकानदार रंगे हाथ पकड़ाया
मामले की जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सरैयाडीह में किराने दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की टीम ने दुकान में छापेमारी की और इस दौरान दुकानदार सतीश कुमार मेहता को शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- कभी सैकड़ों एकड़ खेतों में पहुंचता था पानी, अब बदहाल पड़ी लिफ्ट इरिगेशन योजना
