आरपीएफ के तीन जवान सस्पेंडकोडरमा. कोडरमा-गया रेलखंड के बंधुआ स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से कोयला चोरी कराने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आरपीएफ के तीन जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड किये गये जवानों में धनंजय कुमार, ए कुमार, एम सिंह शामिल हैं. जानकारी के अनुसार आरपीएफ के क्राइम ब्रांच व हेडक्वार्टर धनबाद की संयुक्त टीम को आरपीएफ के संरक्षण में बंधुआ व आसपास के स्टेशन में रेलवे का कोयला चोरी कराने की सूचना मिली थी. इसके आधार पर टीम ने औचक छापामारी की, तो पाया कि बंधुआ स्टेशन पर मालगाड़ी से कोयला उतारा जा रहा है. जबकि ड्यूटी पर तीन जवान तैनात थे. ऐसे में इन जवानों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया. धनबाद आरपीएफ के एएससी बीएल जाट ने बताया कि तीनों जवानों को सस्पेंड कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आरपीएफ के तीन जवान सस्पेंड
आरपीएफ के तीन जवान सस्पेंडकोडरमा. कोडरमा-गया रेलखंड के बंधुआ स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से कोयला चोरी कराने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आरपीएफ के तीन जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड किये गये जवानों में धनंजय कुमार, ए कुमार, एम सिंह शामिल हैं. जानकारी के अनुसार आरपीएफ के क्राइम […]
