लोड शेडिंग से दिनभर बिजली संकट से जूझे लोग

केटीपीएस में मेंटेनेंस कार्य के कारण उत्पन्न हुई समस्या

हजारीबाग. जिले में मंगलवार को डीवीसी की लोड शेडिंग के कारण दिनभर बिजली संकट बना रहा. सुबह छह बजे से शुरू हुई लोड शेडिंग रात आठ बजे तक जारी रही. इस संबंध में डीवीसी ने 12 मई की सुबह झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को पत्र भेजकर जानकारी दी थी.

डीवीसी की ओर से 50 प्रतिशत बिजली आपूर्ति किये जाने के कारण जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हजारीबाग शहर में सामान्य दिनों में करीब 130 मेगावाट, बरही में 50 मेगावाट और बनासो क्षेत्र में 30 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है, लेकिन लोड शेडिंग लागू होने के बाद जरूरत के अनुसार बिजली उपलब्ध नहीं हो पायी.

बिजली संकट से निपटने के लिए विभाग ने विभिन्न विद्युत सब स्टेशनों से रोटेशन सिस्टम के आधार पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की. इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली दी गयी. हालांकि लगातार कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी.

मेंटेनेंस कार्य के कारण समस्या

हजारीबाग में बिजली कोडरमा थर्मल पावर (केटीपीएस) से झारखंड विद्युत वितरण निगम के सब स्टेशन के माध्यम से पहुंचती है. डीवीसी के अनुसार, केटीपीएस स्थित 315 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर के तीनों फेज के डायवर्टर स्विच की जांच और ओएलटीसी चेंबर का तेल बदलने का कार्य किया जा रहा है. विद्युत सहायक अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >