आप मुद्दा उठायें, दूर करना हमारा काम : विनोद

आप मुद्दा उठायें, दूर करना हमारा काम : विनोद 5हैज9 में- विनोद प्रसाद मेहताहजारीबाग. सदर पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र-18 के उम्मीदवार विनोद प्रसाद मेहता ने शनिवार को नगवां पंचायत में समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि पांच साल पहले आपलोगों के सहयोग से जिला परिषद सदस्य बना था. आपलोग जिन-जिन […]

आप मुद्दा उठायें, दूर करना हमारा काम : विनोद 5हैज9 में- विनोद प्रसाद मेहताहजारीबाग. सदर पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र-18 के उम्मीदवार विनोद प्रसाद मेहता ने शनिवार को नगवां पंचायत में समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि पांच साल पहले आपलोगों के सहयोग से जिला परिषद सदस्य बना था. आपलोग जिन-जिन समस्याओं को उठाया उसे पूरा करने का प्रयास किया. दुबारा आपके पास आशीर्वाद लेने आया हूं. चुनाव जीता तो जितने भी अधूरे कार्य रह गये हैं उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा. आपलोग मुद्दा उठायें उसे दूर करना हमारा काम है. मैं सभी वर्गों को साथ लेकर चलूंगा. जरूरतमंदों को रोजगार मुहैया कराऊंगा. मतदाताओं से हाथ जोड़ कर एक मौका मांगा. जनसंपर्क में बजरंगी प्रसाद, अरुण कुमार, प्रसाद मेहता, गोकुल राम, अजीत राम, विनोद प्रसाद, अभय कुमार, राजू प्रसाद, मनोज मेहता, सतन मेहता, हैप्पी ग्रुप, विनोद पांडेय, टिंकू कुमार, नागेश्वर मेहता, सहदेव मेहता आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >