दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया

दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया 5 सीएच 6 में- सीमा बूथ पर नंबर 11 पर मतदाताओं की लगी भीड़चतरा़ जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया़ ठंढ के बावजूद मतदाता मतदान के लिए सुबह सात बजे अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे़ सीमा पंचायत के बूथ नंबर 11,12 व […]

दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया 5 सीएच 6 में- सीमा बूथ पर नंबर 11 पर मतदाताओं की लगी भीड़चतरा़ जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया़ ठंढ के बावजूद मतदाता मतदान के लिए सुबह सात बजे अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे़ सीमा पंचायत के बूथ नंबर 11,12 व 13 पर पुरुषों से अधिक महिला मतदाताओं की लाइन देखी गयी़ बूथ नंबर 11 में सुबह 9:45 बजे महिला 63, पुरुष 61, बूथ नंबर 13 में महिला 51, पुरुष 31 ने मतदान किया़ इस तरह बूथ 8, 9, 10 में भी महिलाओं की काफी भीड़ मतदान केंद्रों पर लगी रही़ हफुआ बूथ नंबर 10 पर 85 वर्षीय महिला जासो देवी लाठी के सहारे मतदान करने पहुंची़ मतदान कर्मियों ने वरिष्ठ नागरिक बताकर उसे पहले मतदान कराया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >