टेंपो पलटने से चार घायल

कटकमसांडी : हजारीबाग-सिमरिया रोड के बानादाग गांव के पास टेंपो पलट गयी. इससे उसपर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में विनोद राम हाथामेढ़ी, खड़गधारी यादव परोरिया इटखोरी, रिंकी कुमारी और शमीना खातून बानादाग का नाम शामिल है. चारों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है. टेंपो हजारीबाग से […]

कटकमसांडी : हजारीबाग-सिमरिया रोड के बानादाग गांव के पास टेंपो पलट गयी. इससे उसपर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में विनोद राम हाथामेढ़ी, खड़गधारी यादव परोरिया इटखोरी, रिंकी कुमारी और शमीना खातून बानादाग का नाम शामिल है.

चारों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है. टेंपो हजारीबाग से सुल्ताना की ओर जा रही थी. एक बच्चे को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >