मतदाता ईमानदार प्रत्याशी चुनें : बदरी प्रसाद

हजारीबाग : सदर पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र-18 के उम्मीदवार बदरी प्रसाद शुक्रवार को जगदीशपुर, नगवां, चुरचू, शिवपुरी, कोलघट्टी पंचायत में डोर-टू-डोर मतदाताओं से मिल समर्थन मांगा. कहा कि आपके एक-एक वोट से जिला परिषद प्रत्याशी का चुनाव होगा. आप एक सच्चे व ईमानदार व्यक्ति को चुनें, जो आपलोगों के बीच हमेशा रह सके. आपके हर […]

हजारीबाग : सदर पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र-18 के उम्मीदवार बदरी प्रसाद शुक्रवार को जगदीशपुर, नगवां, चुरचू, शिवपुरी, कोलघट्टी पंचायत में डोर-टू-डोर मतदाताओं से मिल समर्थन मांगा.

कहा कि आपके एक-एक वोट से जिला परिषद प्रत्याशी का चुनाव होगा. आप एक सच्चे व ईमानदार व्यक्ति को चुनें, जो आपलोगों के बीच हमेशा रह सके. आपके हर सुख-दुख में साथ निभा सके. चुनाव जीता तो जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा.

मैंने 40 साल तक अपना जीवन न्यायालय में बिताया. सेवानिवृत्त होने के बाद अब सामाजिक कार्य करना चाहता हूं. भ्रष्टाचार को मिटाना है. जनसंपर्क में कैलाश प्रसाद मेहता, रंजीत मेहता, विनोद मेहता, महेश पंडित, मोदी मेहता, संतोष राम, अजय ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, पंकज, नेहरी देवी, कारू राम, शांति देवी, निर्मल राम, सुरेश राम, गांगो राम, नवीन सिंह, एम गोपाल आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >