झील से शव मिला, हत्या का मामला दर्ज

झील से शव मिला, हत्या का मामला दर्ज मॉडर्न आर्ट के मालिक थे अजय कुमारपत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्जहजारीबाग. हजारीबाग झील से देवांगना चौक सदर के अजय कुमार 45 वर्ष (पिता श्रीराम राम) के मिले शव मामले में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. मृतक की पत्नी शोभा देवी के बयान […]

झील से शव मिला, हत्या का मामला दर्ज मॉडर्न आर्ट के मालिक थे अजय कुमारपत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्जहजारीबाग. हजारीबाग झील से देवांगना चौक सदर के अजय कुमार 45 वर्ष (पिता श्रीराम राम) के मिले शव मामले में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. मृतक की पत्नी शोभा देवी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया. जिसमें हजारीबाग धौबिया तालाब ओमपुरी के भावना प्रीति (पति स्व मनोज विश्वकर्मा), बिंदु विश्वकर्मा, मान विश्वकर्मा, दोनों भावना प्रीति के भाई हैं को आरोपी बनाया गया है. क्या है मामला : पत्नी के बयान पर कांड संख्या 137/15, धारा 302, 379, 34 के तहत सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें पुलिस ने बताया कि मृतक अजय कुमार गुरुवार को घर से दुकान गये थे. दुकान में किसी बात को लेकर फैसला होना था. उनके पास 48 हजार रुपये था. घर से कह कर यह निकले थे कि मेरे जान पर खतरा भी है. गुरुवार रात फोन पर सदर अस्पताल में पति की शव होने की सूचना मिली. सदर अस्पताल में पहुंच कर अपने पति को मृत पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >