लीड ़ महिला कृषकों को तकनीकी जानकारी दें : आयुक्त

लीड ़ महिला कृषकों को तकनीकी जानकारी दें : आयुक्त कृषि महिला दिवस पर कार्यक्रम4हैज23 में- पुस्तक का विमोचन करते आयुक्त व अन्य. हजारीबाग. होलीक्रॉस कृषि विज्ञान केंद्र में महिला कृषक दिवस शुक्रवार को मनाया गया. उदघाटन आयुक्त वीणा श्रीवास्तव ने किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं कृषि के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रही हैं. […]

लीड ़ महिला कृषकों को तकनीकी जानकारी दें : आयुक्त कृषि महिला दिवस पर कार्यक्रम4हैज23 में- पुस्तक का विमोचन करते आयुक्त व अन्य. हजारीबाग. होलीक्रॉस कृषि विज्ञान केंद्र में महिला कृषक दिवस शुक्रवार को मनाया गया. उदघाटन आयुक्त वीणा श्रीवास्तव ने किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं कृषि के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रही हैं. कृषि के प्रति उनके रूझान के मद्देनजर उन्हें तकनीकी जानकारी मुहैया कराने की जरूरत है. उन्होंने जलवायु परिवर्तन से कृषि को हो रहे नुकसान पर भी प्रकाश डाला एवं बचाव के लिए कई सुझाव दिये. कार्यक्रम में दो सौ से अधिक महिला कृषक शामिल हुईं. कृषि वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह, डॉ यूके दुबे, प्रो दीपांकर दास गुप्ता ने भी महिला कृषकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. प्रोवेंसियल सुपिरियर सिस्टर रौसिली ने होलीक्रॉस कृषि विज्ञान केंद्र के स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और अब तक किये गये कृषि के क्षेत्र में कार्यों की जानकारी कृषकों को दी. महिला कृषकों को खेती-बाड़ी के अलावा मुरगी पालन, बतख पालन, मधुमक्खी पर भी चर्चा की गयी. किसानों को तकनीकी क्षेत्र की जानकारी एसएन चौधरी, डॉ डी राय, डॉ प्रशांत वर्मा, मनोज कुमार सिंह ने भी दी. पुस्तक का विमोचन : महिला कृषक दिवस पर महुआ का मूल्य संवर्द्धन किताब का विमोचन आयुक्त वीणा श्रीवास्तव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >