182 केंद्रों में आज पड़ेंगे वोट

182 केंद्रों में आज पड़ेंगे वोट केरेडारी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार को संपन्न हो गया. शनिवार की सुबह केरेडारी के 182 मतदान केंद्रों पर वोट डाला जायेगा. मतदान कर्मी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गये हैं. मतदान शनिवार सुबह सात बजे से लेकर तीन बजे शाम तक चलेगा. इसके लिए […]

182 केंद्रों में आज पड़ेंगे वोट केरेडारी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार को संपन्न हो गया. शनिवार की सुबह केरेडारी के 182 मतदान केंद्रों पर वोट डाला जायेगा. मतदान कर्मी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गये हैं. मतदान शनिवार सुबह सात बजे से लेकर तीन बजे शाम तक चलेगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है. संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सीओ राजेश कुमार, बीडीओ राजेश कुमार साहू ने लोगों से निर्भय होकर मतदान करने व मतदान कर्मियों को नि:ष्ष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >