अक्षत देकर वोट देने का न्योता दे रही है रूबी

अक्षत देकर वोट देने का न्योता दे रही है रूबी लावालौंग 7 में- रूबी देवीलावालौंग. लमटा के पंसस प्रत्याशी रूबी देवी इन दिनों अनोखा प्रचार कर रही है़ ढोल, नगाडे व शहनाई बजाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रही है़ साथ ही अक्षत (चावल का टुकडा) देकर अपने पक्ष में वोट करने का न्योता […]

अक्षत देकर वोट देने का न्योता दे रही है रूबी लावालौंग 7 में- रूबी देवीलावालौंग. लमटा के पंसस प्रत्याशी रूबी देवी इन दिनों अनोखा प्रचार कर रही है़ ढोल, नगाडे व शहनाई बजाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रही है़ साथ ही अक्षत (चावल का टुकडा) देकर अपने पक्ष में वोट करने का न्योता भी दे रही है़ इसमें रूबी के पति अशोक कुमार पासवान पूरा साथ दे रहे है. ढोल, नगाड़े व शहनाई की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकलते हैं और रूबी के प्रचार में शामिल होते है. यह प्रचार पिछले दस दिन से चल रहा है़ रूबी देवी ने बताया कि जनता मौका देती है, तो इनका सेवा सदैव करूंगी़ उन्होंने शिवराजपुर, आतमपुर, डाढा, इचाहार, सुईयाबांध, बक्सी, अम्बाटांड, जिरौन, तिलरा, कुम्हराजोर, अमेनियां, मसुरिया समेत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >