हजारीबाग : इचाक पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य पद की उम्मीदवार मीरा कुमारी ने विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी इचाक में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा एवं अनेक प्रकार की समस्याएं आज भी हैं. पढ़ी-लिखी महिला हूं.
सरकारी योजनाओं को क्षेत्र में लाकर समस्याओं को दूर करूंगी. इस मौके पर संतोष मेहता,सुरेंद्र मेहता, नंद किशोर, लक्ष्मण मेहता, नीरज, विजय मेहता, चांद मेहता,राजेश कुशवाहा,वीरेंद्र कुमार, प्रकाश मेहता,संजय मेहता के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
