चोपनाडीह में घर से चोरी

चोपनाडीह में घर से चोरी मरकच्चो. चोपनाडीह में बीती रात चोरों ने एक घर से नगदी समेत आभूषण की चोरी कर ली़ पीड़ित महिला सुनीता देवी पति स्व प्रेमचंद यादव ने बताया कि जब वह एक कमरे में सोयी थी, तो रात में चोर घर में घुसे व उक्त कमरे का दरवाजे को बाहर से […]

चोपनाडीह में घर से चोरी मरकच्चो. चोपनाडीह में बीती रात चोरों ने एक घर से नगदी समेत आभूषण की चोरी कर ली़ पीड़ित महिला सुनीता देवी पति स्व प्रेमचंद यादव ने बताया कि जब वह एक कमरे में सोयी थी, तो रात में चोर घर में घुसे व उक्त कमरे का दरवाजे को बाहर से लगा दिया. इसके बाद दूसरे कमरे में रखा बक्शा का ताला तोड़ चोर करीब 55 हजार नकद व दो लाख के जेवरात चोरी कर ले गये. चोरों की आहट से जब उसकी नींद खुली तो शोर मचाया, लेकिन जब तक पड़ोसी पहुंचते तब तक चोर भाग चुके थे. अवर निरीक्षक अब्दुल रवानी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >