ओके़ चुटियारो में श्रद्धा व भक्ति से छठ संपन्न हजारीबाग. सदर प्रखंड की चुटियारो पंचायत में प्रकृति का महापर्व छठ शांति एवं श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया गया. छठ व्रतियों ने मंगलवार शाम पांच बजे पहला अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को तथा बुधवार को उगते सूर्य को द्वितीय अर्घ्य देकर सुख एवं शांति की कामना की. ग्राम डुमर में जेपी डैम,सरौनी खुर्द के अंधारू नदी, चुटियारो के हदहदवा नदी एवं सरौनी कला की टिकुरिया नदी में सैकड़ों व्रतधारियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. छठ मां के लोकप्रिय गीत गाती हुई महिलाएं नदी में बने छठ घाट तक गयी. जल में खड़ी रह कर कर सूर्य की उपासना की. .छठ घाट को विद्युत की रोशनी से सजाया गया था.
ओके़ चुटियारो में श्रद्धा व भक्ति से छठ संपन्न
ओके़ चुटियारो में श्रद्धा व भक्ति से छठ संपन्न हजारीबाग. सदर प्रखंड की चुटियारो पंचायत में प्रकृति का महापर्व छठ शांति एवं श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया गया. छठ व्रतियों ने मंगलवार शाम पांच बजे पहला अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को तथा बुधवार को उगते सूर्य को द्वितीय अर्घ्य देकर सुख एवं शांति की कामना की. ग्राम […]
