15 वर्ष में झारखंड में कुछ भी नहीं बदला : मरांडी

15 वर्ष में झारखंड में कुछ भी नहीं बदला : मरांडीमहज कुछ सड़कें बनीं, कुछ मकान, विद्यालय भवन व पुल-पुलिये बने फोटो – 16 कोडपी 30प्रेस वार्ता में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी व अन्यप्रतिनिधि, झुमरीतिलैया झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को एमआर होटल में प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड निर्माण के 15 वर्षों […]

15 वर्ष में झारखंड में कुछ भी नहीं बदला : मरांडीमहज कुछ सड़कें बनीं, कुछ मकान, विद्यालय भवन व पुल-पुलिये बने फोटो – 16 कोडपी 30प्रेस वार्ता में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी व अन्यप्रतिनिधि, झुमरीतिलैया झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को एमआर होटल में प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड निर्माण के 15 वर्षों बाद भी यहां कोई बदलाव नहीं हुआ़ जिस पृष्ठभूमि को लेकर झारखंड अलग हुआ था, हम आज उसी स्थान पर खड़े हैं. महज कुछ सड़कें बनी हैं, कुछ मकान व विद्यालय भवन बने हैं. पुल-पुलिया का भी निर्माण हुआ है. उन्होंने कहा कि झारखंड जैसा 15 वर्ष पहले था, आज भी वैसा ही है. इस प्रदेश का समुचित विकास नहीं हो पाया है. विकास की बुनियाद की बात करें तो आज भी झारखंड के लोग उपेक्षित हैं. यहां की सरकार दिल्ली के रिमोट से चलती है. आज भी सरकार को लोगों की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देना होगा. 10 माह पूर्व जब भाजपा की सरकार बनी, तो लोगों को काफी उम्मीद थी, मगर हकीकत यह है कि बजट का एक चौथाई भी सरकार खर्च नहीं कर पायी है. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक अपराध में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत की बात करें तो 35 हजार टेट पास शिक्षकों को रहते हुए इतनी बार कौसंलिंग होने के बाद भी सरकार को शिक्षक नहीं मिल पाया है. इस मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता खालीद खलील, जिलाध्यक्ष वेदू साव, महावीर यादव, शमीम आलम उर्फ लड्डू आदि मौजूद थे. सांत्वना दी : झुमरीतिलैया पहुंचकर श्री मरांडी ने स्व सतीश मोदी के शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >