तिलैया डैम में कूदा युवक – तिलैया निवासी था राजप्रताप-स्कूटी व जूता बरामद- शव की खाेज जारी- आत्महत्या की : पुलिस चंदवारा. जवाहर घाटी के पास रविवार की शाम एक युवक तिलैया डैम में कूद गया. घटनास्थल से उसकी स्कूटी व जूता पुलिस ने बरामद किया है. समाचार लिखे जाने तक डैम में युवक की खोज जारी थी. जानकारी के अनुसार, तिलैया निवासी 36 वर्षीय राजप्रताप पिता प्रकाश सिंह शाम को यहां पहुंचा और अचानक डैम में कूद गया. लोगों ने तत्काल चंदवारा पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस के मुताबिक, युवक ने आत्महत्या की है. हालांकि अब तक शव की बरामदगी नहीं हो सकी है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि युवक ने क्याें ऐसा किया. परिजनाें से घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है.
तिलैया डैम में कूदा युवक
तिलैया डैम में कूदा युवक – तिलैया निवासी था राजप्रताप-स्कूटी व जूता बरामद- शव की खाेज जारी- आत्महत्या की : पुलिस चंदवारा. जवाहर घाटी के पास रविवार की शाम एक युवक तिलैया डैम में कूद गया. घटनास्थल से उसकी स्कूटी व जूता पुलिस ने बरामद किया है. समाचार लिखे जाने तक डैम में युवक की […]
