आचार संहिता का सख्ती से पालन करें : एसडीओ फोटो : बैठक करते एसडीओ, सिमरिया 6 मेंसिमरिया. अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुमताज अली अहमद ने गुरुवार को सिमरिया व टंडवा के पंसस प्रत्याशियों के साथ बैठक की़ इस दौरान चुनाव में आय-व्यय व आचार संहिता के पालन समेत कई अन्य जानकारी दी़ प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान कहीं भी पोस्टर नहीं लगाने की हिदायत दी़ नारेबाजी नहीं करने की भी बात कही़ प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन हर हाल में करने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चुनाव में अधिक से अधिक दो वाहन का ही इस्तेमाल कर सकते है़ं सुबह छह से रात 10 बजे तक ही प्रचार-प्रसार कर सकते है़ं वहीं शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में सीओ जयप्रकाश करमाली व प्रखंड कार्यालय में बीडीओ लीना प्रिया ने मुखिया व वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया़
आचार संहिता का सख्ती से पालन करें : एसडीओ
आचार संहिता का सख्ती से पालन करें : एसडीओ फोटो : बैठक करते एसडीओ, सिमरिया 6 मेंसिमरिया. अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुमताज अली अहमद ने गुरुवार को सिमरिया व टंडवा के पंसस प्रत्याशियों के साथ बैठक की़ इस दौरान चुनाव में आय-व्यय व आचार संहिता के पालन समेत कई अन्य जानकारी दी़ प्रत्याशियों को चुनाव […]
