एसपी सहित 60 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया

झारखंड स्थापना दिवस पर जेएपीटीसी पदमा में रक्तदान शिविर

पदमा. जेएपीटीसी पदमा केंद्र में झारखंड स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर लगा. शिविर में एसपी आशुतोष शेखर सहित 60 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया. मौके पर हजारीबाग सिविल सर्जन, सीएचसी पदमा प्रभारी डॉ धीरज कुमार, रक्तदान केंद्र प्रभारी नीरज कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. रक्तदान करने वालों में जेएपीटीसी के एडिशनल एसपी हीरालाल रवि, डीएसपी परमेश्वर लियांगी, सुधीर प्रसाद, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद यादव, मंत्री संजय यादव, सुदामा सिंह सहित कई अन्य शामिल थे. इस दौरान एसपी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रक्तदान करने का सौभाग्य हम सबों को मिला है. रक्तदान सबसे बड़ा दान है. इसमें लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए.

प्रेस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

हजारीबाग. प्रेस दिवस पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर का उदघाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने किया. रक्तदान की शुरुआत झारखंड पुलिस के लक्ष्मीनारायण प्रसाद (49वीं बार), बिपाशा अग्रवाल और शुभम जैन ने की. इसके बाद लोकेश कुमार, रविंद्र यादव, अवनीत सिंह सहित कुल 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. निर्मल जैन ने कहा कि रक्तदान जागरूकता फैलाने में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण है. शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के सदस्यों और मेडिकल कॉलेज का विशेष सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >