25हैज60 में- वृक्षा रोपन करतेे चरही वनपाल एस एन सिंह व अन्यचरही. वन महोत्सव पर रामगढ़ वन प्रमंडल के अंतर्गत चरही डीएवी आदर्श उच्च विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. चरही वनपाल एसएन सिंह के नेतृत्व में शीशम, सागवान सहित कई फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाये गये. चरही वनपाल एसएन सिंह ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को प्रत्येक वर्ष एक पेड़ लगाने की जरूरत है. वृक्ष को न काट कर अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगायें. ताकि हरा-भरा झारखंड का सपना साकार हो सके. दिवाकर सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने का मात्र एक उपाय है पेड़ लगाना. उन्होंने कहा कि खुशहाल तभी संभव है जब हम पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे. मौके पर राजेंन्द्र मिश्रा,विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेशचंद्र सिंह, वनरक्षी ललन सिंह, मथुरा गोप, मुरारी सिंह, विनोद सिंह, सुजीत सिंह, मुर्तुजा अंसारी, बिहारी महतो, झमन महतो, सुनील कुमार साव, अमित कुमार, नसीम अंसारी, किशुन महतो, अनुज सिंह, रूपक सिन्हा, सोनू मिश्रा, सुनील नायक, पुनीत प्रजापति आदि उपस्थित थे.
वन महोत्सव पर चरही डीएवी में पौधरोपण
25हैज60 में- वृक्षा रोपन करतेे चरही वनपाल एस एन सिंह व अन्यचरही. वन महोत्सव पर रामगढ़ वन प्रमंडल के अंतर्गत चरही डीएवी आदर्श उच्च विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. चरही वनपाल एसएन सिंह के नेतृत्व में शीशम, सागवान सहित कई फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाये गये. चरही वनपाल एसएन सिंह ने […]
