डीजीपी व महिला आयोग को लिखा पत्र

हजारीबाग. विष्णुगढ़ खरकट्टो गांव की महिला गीता देवी ने डीजीपी व महिला आयोग को पत्र लिख कर दहेज प्रताड़ना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 3/15 में दर्ज है. इसके अनुसार महिला गीता देवी के पति गुलाब चंद महतो, ससुर नुनू चंद महतो, सास रोनिया देवी, जागेश्वर कुमार […]

हजारीबाग. विष्णुगढ़ खरकट्टो गांव की महिला गीता देवी ने डीजीपी व महिला आयोग को पत्र लिख कर दहेज प्रताड़ना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 3/15 में दर्ज है. इसके अनुसार महिला गीता देवी के पति गुलाब चंद महतो, ससुर नुनू चंद महतो, सास रोनिया देवी, जागेश्वर कुमार व मालती को आरोपी बनाया है. क्या है मामला: गीता देवी का विवाह 2005 में बगोदर थाना क्षेत्र के बेको गांव के गुलाब चंद महतो से हुई थी. कुछ दिनों तक ससुराल से संबंध अच्छा रहा. बाद में ससुराल वाले महिला से एक लाख रुपये नकद मांग कर लाने के लिए कहने लगे. रुपये लाने से महिला ने इनकार किया, तो महिला के साथ प्रताडि़त करने लगे. महिला ने इस संबंध में कोर्ट परिवाद पत्र दायर की. इसके आधार पर विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >