मजदूरों को मिला प्रशिक्षण

इचाक. श्रम नियोजन विभाग द्वारा विनोबा भावे डीएवी पब्लिक स्कूल डुमरौन में ग्रामीण श्रमिकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. 22 जून को प्रशिक्षण का उदघाटन जिप सदस्य उमेश कुमार मेहता, मुखिया पति चोहन महतो व डेग नारायण मेहता ने दीप जला कर किया. श्रम परिवर्तन पदाधिकारी गुलाब किशोर पासवान ने प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों […]

इचाक. श्रम नियोजन विभाग द्वारा विनोबा भावे डीएवी पब्लिक स्कूल डुमरौन में ग्रामीण श्रमिकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. 22 जून को प्रशिक्षण का उदघाटन जिप सदस्य उमेश कुमार मेहता, मुखिया पति चोहन महतो व डेग नारायण मेहता ने दीप जला कर किया. श्रम परिवर्तन पदाधिकारी गुलाब किशोर पासवान ने प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों से जुड़े श्रम अधिनियमों की जानकारी दी. मौके पर श्री पासवान ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाल श्रमिकों को तीन दिन की न्यूनतम मजदूरी 536 रुपये कर सभी मजदूरों का भुगतान किया. साथ ही प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर रजनी शर्मा, रामाशंकर उपाध्याय, उमेश शर्मा के अलावा कई ग्रामीण व मजदूर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >