सामाजिक अंकेक्षण व जनसंवाद 25 व 26 को

हजारीबाग. प्राथमिक, मध्य एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण एवं जन संवाद 25 और 26 जून को होगा. तैयारी को लेकर झाशिप कार्यालय में मंगलवार को डीएसइ शिवेंद्र कुमार ने जिले के सभी बीइइओ, बीपीओ के साथ बैठक की. कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. सभी शिक्षा पदाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार स्कूलों में […]

हजारीबाग. प्राथमिक, मध्य एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण एवं जन संवाद 25 और 26 जून को होगा. तैयारी को लेकर झाशिप कार्यालय में मंगलवार को डीएसइ शिवेंद्र कुमार ने जिले के सभी बीइइओ, बीपीओ के साथ बैठक की. कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. सभी शिक्षा पदाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार स्कूलों में 25 एवं 26 जून को सामाजिक अंकेक्षण करायें. 27 जून को प्रखंड स्तर पर जन संवाद करायें. मौके पर नगरपालिका अवर विद्यालय निरीक्षक दुधेश्वर पासवान के अलावा परियोजना कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >