नि:शक्त वीरेंद्र कुमार को बनाया अनुसेवक सह चौकीदारगणेश ठाकुर छह वर्ष रात्रि प्रहरी के रूप में कार्यरत थेहजारीबाग. डेमोटांड़ स्थित आत्मा के तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को परियोजना निदेशक ने कार्यमुक्त कर दिया है. इनके जगह अनुसेवक सह चौकीदार के रूप में नि:शक्त वीरेंद्र कुमार को नियुक्त किया है. कार्यमुक्त रात्रि प्रहरी गणेश ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 17 जून को आत्मा के शासकीय निकाय के साथ डीसी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. उसी बैठक में यह निर्णय लिया गया. श्री ठाकुर ने बताया कि चतुर्थवर्गीय कर्मी के रूप में उनकी नियुक्ति आठ जनवरी 2010 को तत्कालीन डीसी की अध्यक्षता में शासकीय निकाय के साथ हुई बैठक के प्रस्ताव संख्या छह के आलोक में हुई थी. उन्होंने बताया कि रात्रि प्रहरी की सेवा देने के साथ-साथ उनसे आदेशपाल की भी सेवा ली जाती थी. वह छह वर्षों से यह कार्य रहे थे. जबकि नये पद पर नियुक्त वीरेंद्र कुमार का एक पैर पोलियोग्रस्त है. उन्होंने आत्मा शासकीय निकाय एवं डीसी द्वारा लिये गये नियुक्ति के इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का निवेदन किया है.
आत्मा के तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मी कार्यमुक्त
नि:शक्त वीरेंद्र कुमार को बनाया अनुसेवक सह चौकीदारगणेश ठाकुर छह वर्ष रात्रि प्रहरी के रूप में कार्यरत थेहजारीबाग. डेमोटांड़ स्थित आत्मा के तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को परियोजना निदेशक ने कार्यमुक्त कर दिया है. इनके जगह अनुसेवक सह चौकीदार के रूप में नि:शक्त वीरेंद्र कुमार को नियुक्त किया है. कार्यमुक्त रात्रि प्रहरी गणेश ठाकुर ने […]
