सुरेखा प्रकाश स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह

चौपारण : प्रखंड स्थित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ. मैट्रिक की परीक्षा 2015 में 10 सीजीपीए से उत्तीर्ण बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्या रीना पांडेय ने व संचालन अजीत कुमार पांडेय ने की. 10 सीजीपीए लानेवाले विद्यार्थी : विद्यालय […]

चौपारण : प्रखंड स्थित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ. मैट्रिक की परीक्षा 2015 में 10 सीजीपीए से उत्तीर्ण बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्या रीना पांडेय ने व संचालन अजीत कुमार पांडेय ने की.

10 सीजीपीए लानेवाले विद्यार्थी : विद्यालय टॉपर अमन राज, अंकित कुमार एवं नैन्सी जैन के अलावा दूसरे स्थान पर पिंकी कुमारी, रूपेश कुमार, तीसरे स्थान पर ऋतिक विश्वकर्मा, विक्रम कुमार, रिमी चटर्जी, इम्तियाज खान, हिमांशु कुमार को श्री पांडेय ने स्मारक पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर इंद्रजीत शर्मा, नेहा कच्छप, भोला कुमार सिन्हा, टिंकू कुमार, कंचन गुप्ता, आशीष कुमार पांडेय, रवींद्र कुमार सिंह, स्मृति कुमारी, तनवीर अहमद, राजीव रंजन, शंकर सिंह, कविता कुमारी, पवन कुमार, ब्यास पांडेय, अर्जुन कुमार दुबे, संतोष चौरसिया, मुकेश कुमार, आनंद मोहन पांडेय, राहुल राणा, अमित केसरी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >