बरकट्ठा. गंगटियाही गांव से फरार युवती ने बरकट्ठा थाना पुलिस के समक्ष प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है. पुलिस ने युवती को समझा-बुझा कर उसके परिजनों को हिदायत देकर सौंप दिया. ज्ञात हो कि युवती अपने प्रेमी हैदर अंसारी पिता इसलाम अंसारी के साथ 27 मई को फरार हो गयी थी. आठ माह पूर्व भी दोनों प्रेमी युगल घर से भाग गये थे. जिसके बाद दोनों ने न्यायालय में पहुंच कर अपना ब्यान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया था. युवती ने थाना में अधिकारियों को बताया की मैं बालिग हूंं और अपनी मरजी से हैदर के साथ गयी थी. उसने हैदर के साथ शादी करने की अपनी इच्छा जाहिर की. पुलिस ने सामाजिक लोगों तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में युवती को उसके परिजनांे को घटना कि पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत देते हुए सौंप दिया. इसके पूर्व युवती ने हजारीबाग एसपी को लिखित आवेदन देकर अपने पिता तथा घर वालों के विरुद्ध अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था.
फरार प्रेमिका को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
बरकट्ठा. गंगटियाही गांव से फरार युवती ने बरकट्ठा थाना पुलिस के समक्ष प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है. पुलिस ने युवती को समझा-बुझा कर उसके परिजनों को हिदायत देकर सौंप दिया. ज्ञात हो कि युवती अपने प्रेमी हैदर अंसारी पिता इसलाम अंसारी के साथ 27 मई को फरार हो गयी थी. आठ […]
