364 आंदोलनकारी सम्मानित

1.46 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

विष्णुगढ़. प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर चिह्नित 364 झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. इसके अलावा 13 झारखंड आंदोलनकारियों को पूर्व में सम्मानित किया गया था. इससे पूर्व भगवान बिरसा मुंडा का नमन किया गया. स्वीकृत 300 वृद्धापेंशन एवं 15 आवास लाभुकों को प्रमाणपत्र सौंपा गया. जेएसएलपीएस के 25 स्वयं सहायता समूहों के बीच एक करोड़ 46 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. कृषि विभाग से सरसों, मक्का, गेहूं का बीज लाभुकों के बीच वितरित किया गया. मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ नित्यानंद दास, प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा, उपप्रमुख सरजू साव, मध्य जिला परिषद शेख तैयब, झामुमो पूर्व जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव, अजय मंडल, घनश्याम महतो, भुवनेश्वर पटेल, आंदोलनकारी चंद्रनाथ भाई पटेल, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम महतो, निर्मल कुमार, पंसस महताब हुसैन, घनश्याम पाठक, जयप्रकाश सिंह पटेल, महमूद आलम, दशरथ राय, टेकोचंद महतो समेत सभी आंदोलनकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >