महिला के पर्स से 30 हजार की चोरी

बच्चे का इलाज कराने शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल अस्पताल आयी थी महिला

: बच्चे का इलाज कराने शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल अस्पताल आयी थी महिला हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल में बच्चा के इलाज के लिए पर्ची कटाने के क्रम में एक महिला के पर्स से 30 हजार रुपये किसी ने निकाल लिये. भुक्तभोगी महिला भेलवारा गांव के जुबेर आलम की पत्नी हैं. वह शुक्रवार को दिन के करीब 10.30 बजे अस्पताल के काउंटर में ऑनलाइन पर्ची कटाने के लिए लाइन मे खडी थी. पर्ची कटा कर बाहर निकली, तो देखा कि उसके पर्स में रखे 30 हजार रुपये गायब हैं. महिला ने अस्पताल प्रबंधन को रुपये चोरी होने की जानकारी दी. पर्ची काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरा को अस्पताल प्रबंधन ने खंगाला, लेकिन किसी की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद नहीं मिली. बता दें कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आये दिन बाइक चोरी की घटना हो रही है. इसके अलावा वार्ड में भर्ती मरीजों के मोबाइल चोरी होने की घटना आम हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >