गणित विभाग में तीन सप्ताह का वर्कशॉप शुरू

विभावि के गणित विभाग में शनिवार को तीन सप्ताह के वर्कशॉप की शुरुआत हुई. इसका विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता में प्रयुक्त होने वाला गणित रखा गया है.

हजारीबाग. विभावि के गणित विभाग में शनिवार को तीन सप्ताह के वर्कशॉप की शुरुआत हुई. इसका विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता में प्रयुक्त होने वाला गणित रखा गया है. मौके पर मुख्य अतिथि विभावि कुलपति प्रो दिनेश कुमार सिंह ने जेनेटिक्स में गणित के उपयोग पर चर्चा करते हुए गणितीय सिद्धांतों की जानकारी साझा की और छात्रों को इस क्षेत्र में नये शोध और योगदान के लिए प्रेरित किया. वहीं मुख्य वक्ता पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार द्विवेदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता में उपयोग होने वाले आधुनिक गणित पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि 1965 में प्रो जेद्दा द्वारा प्रारंभ की गयी थी. यह विद्या आज मशीन लर्निंग, वाशिंग मशीन एवं चालक रहित कारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. कार्यक्रम का संचालन स्नातकोत्तर की छात्रा सोनल गुप्ता व छात्र गौरी शंकर कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. एचएन सिन्हा ने किया. इस अवसर पर विभावि परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज कुमार मांझी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ अग्रवाल, अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ उमेंद्र सिंह, बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग के सह प्राध्यापक डॉ सुकल्याण मोइत्रा, गणित विभाग के शोधार्थी विवेक तिवारी, मीनू मेहरा, शिल्पा कुमारी, नीतीश, गौतम, प्रियंका, उषा, अभिषेक, विक्की, विकास, अनिल, रविकांत आदि मौजूद थे.

लोयला में हुई कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता

हजारीबाग. लोयला स्कूल सीतागढ़ में शनिवार को कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाये. शिक्षकों ने व्यंजनों को चख कर उसका मूल्यांकन किया. प्राचार्य फिल्मोन टिर्की ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता और कौशल को बढ़ावा देती है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने बताया कि इस प्रतियोगिता से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >