नेशनल लोक अदालत आज, तैयारी पूरी
हजारीबाग. सिविल कोर्ट परिसर में दूसरे चरण का नेशनल लोक अदालत 10 जनवरी को लगेगी. विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के अध्यक्ष सह जिला सत्र न्यायाधीश नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. अधिक से अधिक वादों का निबटारा हो. इसके लिए सभी संबंधित विभागों व […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 9, 2015 7:03 PM
हजारीबाग. सिविल कोर्ट परिसर में दूसरे चरण का नेशनल लोक अदालत 10 जनवरी को लगेगी. विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के अध्यक्ष सह जिला सत्र न्यायाधीश नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. अधिक से अधिक वादों का निबटारा हो. इसके लिए सभी संबंधित विभागों व पक्षकारों को नोटिस तामिला करा दिया गया है. सचिव एसके चौधरी ने कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सभी प्रकार के सुलहनीय मुकदमों का निबटारा होगा. इसमें मोटर दुर्घटना, क्षतिपूर्ति वाद, भू-अर्जन, किरायेदारी, बैंक, उत्पाद विभाग, मापतौल, बीएसएनएल, बिजली चोरी वाद, वन विभाग, यातायात, कैंटुलमेंट के साथ-साथ सीआरपीसी की धारा 107, 144, मनरेगा, बीएसएनएल, आयकर एवं वाणिज्यकर से संबंधित मुकदमे निबटाये जायेंगे.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 7:43 PM
January 16, 2026 7:42 PM
January 16, 2026 7:41 PM
January 16, 2026 7:40 PM
January 16, 2026 7:39 PM
January 16, 2026 7:38 PM
January 16, 2026 7:37 PM
January 16, 2026 7:36 PM
January 16, 2026 7:35 PM
January 16, 2026 7:34 PM
