घर में बालक पर दीवार गिरी, मौत

इचाक : थाना क्षेत्र के कुरहा गांव में दीवार गिरने से पिंटू कुमार साव के ढाई साल के पुत्र की मौत हो गयी. घटना 31 जनवरी शाम को घटी. जानकारी के अनुसार बालक घर में खेल रहा था. इसी बीच घर के अंदर की दीवार उस पर गिर गयी, जिससे बालक मलबे में दब गया. […]

इचाक : थाना क्षेत्र के कुरहा गांव में दीवार गिरने से पिंटू कुमार साव के ढाई साल के पुत्र की मौत हो गयी. घटना 31 जनवरी शाम को घटी. जानकारी के अनुसार बालक घर में खेल रहा था. इसी बीच घर के अंदर की दीवार उस पर गिर गयी, जिससे बालक मलबे में दब गया.
आनन-फानन में उसे लेकर माता-पिता मोटरसाइकिल से इचाक पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बालक को हजारीबाग रेफर कर दिया. इस दौरान जेवीएम नेता बटेश्वर मेहता भी पहुंचे. उन्होंने अपनी गाड़ी से तुरंत कार्यकर्ता मो दानिश और बिनोद रवान को बच्चे को लेकर अस्पताल भेजा. कार्यकर्ता घायल बच्चे को सीएचसी इचाक से आरोग्यम अस्पताल हजरीबाग ले गये, वहां से सदर अस्पताल पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >