कैथोलिक धर्मावलंबियों ने मृतजनों को याद किया

हजारीबाग : कैथोलिक इसाई धर्मावलंबियों ने रविवार को अपने मृत प्रियजनों को याद किया. इस मौके पर सिमेट्री रोड स्थित कब्रिस्तान में काफी संख्या में लोग पहुंचे. मिस्सा पूजा हुई. बिशप आनंद जोजो ने मिस्सा पूजा का नेतृत्व किया. फादर दया किशोर, फादर विनोद, फादर रेमेंड सोरेन, फादर पॉलूस, फादर सैजू, फादर टॉकी, फादर अंथोनी, […]

हजारीबाग : कैथोलिक इसाई धर्मावलंबियों ने रविवार को अपने मृत प्रियजनों को याद किया. इस मौके पर सिमेट्री रोड स्थित कब्रिस्तान में काफी संख्या में लोग पहुंचे. मिस्सा पूजा हुई.

बिशप आनंद जोजो ने मिस्सा पूजा का नेतृत्व किया. फादर दया किशोर, फादर विनोद, फादर रेमेंड सोरेन, फादर पॉलूस, फादर सैजू, फादर टॉकी, फादर अंथोनी, फादर मनोज ने सहयोग किया. बिशप ने अपने संदेश में कहा कि मृत्यु जीवन का अंत नहीं है.

प्रभु यीशु मृत्यु के तीसरे दिन जी उठे. उसी प्रकार हम सभी अनंत जीवन प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा कि हम सभी को बाइबिल के बताये हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है. सभी एक दूसरे से प्यार करे. प्रेम, दया और करुणा समाज में बिखरने का काम हमें करना चाहिए. उन्होंने प्रकृति की रक्षा करने, प्रदूषण नहीं फैलाने, धूप अगरबत्ती का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी. इससे पूर्व सभी लोगों ने अपने प्रियजनों के कब्रों की साफ-सफाई की. कार्यक्रम को सफल बनाने में चंचू लकड़ा, पीपी टोप्पो, फरदीन लकड़ा, के साथ अपोसटीलो कार्मल की धर्म बहनों ने साथ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >