जमीन विवाद को लेकर हंगामा, कार से पिस्टल जब्त

हजारीबाग : मुफस्सिल पुलिस ने शुक्रवार को बक्सपुरा में हुए जमीन विवाद के चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अनमोल साव की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 250-19 दर्ज हुआ है. इसमें एक पेट्रोल पंप के संचालक का पुत्र रवि शंकर, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, सरोज कुमार को आरोपी […]

हजारीबाग : मुफस्सिल पुलिस ने शुक्रवार को बक्सपुरा में हुए जमीन विवाद के चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अनमोल साव की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 250-19 दर्ज हुआ है. इसमें एक पेट्रोल पंप के संचालक का पुत्र रवि शंकर, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, सरोज कुमार को आरोपी बनाया गया है.

पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें हिरासत में लिया था. बक्सपुरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष लाठी-डंडा व हथियार के साथ आमने-सामने आ गये थे. इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को मिली. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया था. पुलिस ने कार भी जब्त की है, जिससे पिस्टल मिला. शनिवार को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक कार, एक पिस्टल, आठ डंडा बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >