रांची से लग्न बंधी के लिए बड़कागांव सूर्य मंदिर जा रही बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 22 घायल

।। संजय सागर ।। बडकागांव : हजारीबाग उरीमारी रोड स्थित ग्राम पसारिया के जोभीया घाटी में एक बाराती गाड़ी खाई में गिर गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 22 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि रांची जिले के इटकी से बस में सवार होकर बाराती बड़कागांव सूर्य मंदिर […]

।। संजय सागर ।।

बडकागांव : हजारीबाग उरीमारी रोड स्थित ग्राम पसारिया के जोभीया घाटी में एक बाराती गाड़ी खाई में गिर गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 22 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि रांची जिले के इटकी से बस में सवार होकर बाराती बड़कागांव सूर्य मंदिर जा रहे थे. उसी समय यह हादसा हुआ.
हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए रिम्‍स लाया जा रहा था उस समय उनकी रास्‍ते में ही मौत हो गयी. मरने वालों में इटकी निवासी कालीचरण महतो व अनमोल महतो हैं.

जानकारी के अनुसार इटकी के कविंद्र नाथ महतो के घर से शादी लग्न बंधी के लिए बड़कागांव सूर्य मंदिर झमन महतो के घर आ रही गौरव बस जेएच 01एपी 3865 नंबर की तलसवार पंचायत स्थित जोभिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

जिसके कारण बस में सवार 22 लोग घायल हो गए. जिसका इलाज बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी श्याम किशोर कांत एवं डॉ अविनाश कुमार के द्वारा किया गया.

गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रांची रेफर कर दिया गया. बस में लगभग 35 लोग सवार थे. बस खाई में गिरने के दौरान 3 बार पलटी खाने के बाद सड़क किनारे पलट गई.

बस के नीचे चार लोग गंभीर रूप से दबे हुए थे. जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया. इसकी सुचना मिलने पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पर इलाज कराया गया.

* घायलों के नाम : मच्छिंद्र महतो, मुकेश कुमार, प्रेमचंद महतो, दिलीप महतो ,रामसेवक महतो ,नारायण महतो, बजरंग महतो, रामू महतो, तिलेश्वर महतो ,मधुसूदन महतो, अविनाश कुशवाहा, बुधु उरांव, ईश्वर महतो के अलावा अन्य लोग शामिल थे.

* रिम्स में गंभीर रूप से घायल : जीतू महतो 60 वर्ष, सुरेश महतो 45 वर्ष

* मृतकों के नाम : कालीचरण महतो (50 वर्ष ), अनमोल महतो( 28 वर्ष)

* इन लोगों के सहयोग से 22 लोगों की जान बची : जोभीआ में बस पलटने और कई लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हाजी तबस्सुम, महेंद्र नाथ पांडेय, हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मिले व स्थिति से अवगत हुए.

इस दौरान गांव के समाजसेवी लोग हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों के इलाज के लिए अपना सहयोग दिया एवं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बड़कागॉव पश्चिमी पंचायत के पंसस धर्मनाथ महतो, आजसू नेता दिलीप दांगी, संदीप कुशवाहा, अवध किशोर, शिव कुमार के अलावा कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

* ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना घटी : प्रत्यक्षदर्शी

बस में सवार घायल राम सेवक ने बताया, ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना हुई. उन्‍होंने बताया कि वो ड्राइवर के बगल में ही बैठे थे और ड्राइवर डीजल बचाने के चक्‍कर में स्‍टार्ट बंद कर डाउन मार रहा था. मेरे बार-बार मना करने के बाद भी ड्राइवर ने बात नहीं मानी और आखिरकार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी. खाई में गिरने से पहले ही ड्राइवर और खलासी दोनों चलती गाड़ी से कुद कर भाग गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >