साजिश रच पद से हटाना चाहते है उप महापौर

उप महापौर के दबाव में आकर काम कर रहे है कार्यपालक पदाधिकारी किसी भी प्रकार की जानकारी मांगने पर नहीं दी जाती है मुझे वार्षिक बजट बोर्ड की बैठक की पंजी उप महापौर के पास हजारीबाग : नगर निगम के महापौर रोशनी तिर्की ने कहा कि उप महापौर राजकुमार लाल पर षडयंत्र रच कर पद […]

उप महापौर के दबाव में आकर काम कर रहे है कार्यपालक पदाधिकारी

किसी भी प्रकार की जानकारी मांगने पर नहीं दी जाती है मुझे
वार्षिक बजट बोर्ड की बैठक की पंजी उप महापौर के पास
हजारीबाग : नगर निगम के महापौर रोशनी तिर्की ने कहा कि उप महापौर राजकुमार लाल पर षडयंत्र रच कर पद से हटाना चाहते है. उप महापौर मनमाने तरीके से बैठक की पंजी का उपयोग कर नियम के विरुद्ध कार्य कर रहे है, ताकि जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल हो सके. उक्त बातें रोशनी तिर्की ने अपने आवास पर सोमवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कही.
उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला होने के नाते मुझे पद से हटाना चाहते है. कार्यपालक पदाधिकारी उप महापौर के दबाव में आकर काम कर रहे है. किसी भी प्रकार की जानकारी महापौर को नहीं दी जाती है. यह झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 का उल्लंघन है.
28 फरवरी की बैठक को स्थगित करने को लेकर महापौर रोशनी तिर्की ने बताया कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के धारा 75 के तहत 72 घंटे पूर्व बैठक में लाये जानेवाले कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देना जरूरी है. लेकिन 28 फरवरी 2019 को हजारीबाग नगर निगम परिषद की बैठक में इस नियम का पालन नहीं किया गया. इस वजह से धारा-76 का उपयोग करते हुए स्थगित किया गया.
उसी बैठक को जारी करते हुए उप महापौर व कार्यपालक पदाधिकारी ने सभापति चयन कर नगर निगम का 549 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया, जो नगर निगम अधिनियम-2011 के धारा-78 का उल्लंघन है. उन्होंने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी से पास किये गये बजट की जानकारी मांगी गयी, तो बताया गया कि बैठक की पंजी उप महापौर रखे हुए है, जो एक गंभीर मामला है. उन्होंने बताया कि इन सभी बिंदुओं पर राज्य सरकार को पत्र लिखकर जानकारी दी गयी है. नगर निगम द्वारा निगम कार्यों में कार्यपालक पदाधिकारी व उप महापौर मुझे सहयोग नहीं कर रहे है. इससे कार्य करने में काफी असुविधा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >