उरीमारी पीओ ऑफिस के समक्ष विस्थापित ग्रामीणों का प्रदर्शन

प्रबंधन को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र उरीमारी : उरीमारी पीओ कार्यालय के समक्ष तीन गांव के विस्थापित ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. हेसाबेड़ा, पिंडरा, रोहनगोड़ा के ग्रामीण रैली की शक्ल में कार्यालय पहुंचे थे. प्रदर्शन के उपरांत मांझी हड़ाम सीताराम किस्कू की अध्यक्षता में सभा हुई. इसका संचालन रमेश किस्कू […]

प्रबंधन को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

उरीमारी : उरीमारी पीओ कार्यालय के समक्ष तीन गांव के विस्थापित ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. हेसाबेड़ा, पिंडरा, रोहनगोड़ा के ग्रामीण रैली की शक्ल में कार्यालय पहुंचे थे. प्रदर्शन के उपरांत मांझी हड़ाम सीताराम किस्कू की अध्यक्षता में सभा हुई. इसका संचालन रमेश किस्कू ने किया.
सभा में संरक्षक दसई मांझी ने उक्त गांवों में बिजली, सड़क, शिक्षा, पेयजल की सुविधा देने, रेलवे साइडिंग से होने वाले प्रदूषण को रोकने, साइडिंग की चहारदीवारी कराने, रेलवे साइडिंग के सभी कार्यों में विस्थापित ग्रामीणों को प्राथमिकता देने, दामोदर नदी श्मशान घाट पथ का निर्माण करने, हेसाबेड़ा सरना स्थल का चहादीवारी कराने, तालाब गहरीकरण व सुंदरीकरण करने की मांग की.
कहा कि उक्त समस्याओं को प्रबंधन गंभीरता पूर्वक कदम उठाने का काम करे. ऐसा नहीं होने पर आगे बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. सभा के उपरांत पीओ को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर उरीमारी मुखिया कमला देवी, पंसस कानू मरांडी, शनिचर मांझी, मनीषराम मांझी, जतरू बेसरा, सुबीतराम मांझी, लालदेव सोरेन, शिगू हेंब्रम, विनोद सोरेन, कृष्णा किस्कू, लोदो मांझी, पूरन टुडू, परमेश्वर सोरेन, सुरेश मांझी, सोमरा मांझी, राम बेसरा, हेमलाल मांझी, प्रभु मांझी, मोहन टुडू, भोला किस्कू, अजय बेसरा, प्रदीप किस्कू, गीता देवी, सीतामुनी देवी, तेतरी देवी, फूलमुनी देवी, रूसुमुनी देवी, फूलकुमारी देवी, पार्वती देवी, फूलमती देवी, सुशीला देवी, बसंती देवीउपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >