चलकुशा : झारखंड विकास मोर्चा का प्रखंड स्तरीय दलित सम्मेलन प्रखंड के ग्राम नरैना में हुआ. इसमें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज दलित समाज का सबसे ज्यादा शोषण भाजपा के शासन में हुआ है.
भाजपा के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति बदतर हो गयी है. आज जरूरत है एक ऐसी शिक्षा प्रणाली बनाने की जिससे गरीब बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें. आने वाले चुनाव में भाजपा को हटा कर नयी सरकार बनायें, जिससे नयी सरकार बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर के दिये अधिकारों को ठीक से लागू कर सके.
झारखंड में लोग भूख से मर रहे हैं, जो शर्मनाक है. भाजपा सरकार रोजगार देने में नाकाम रही है. जिससे यहां के युवा हजारों किमी दूर जाकर मजदूरी करने को विवश हैं. झाविमो की सरकार बनी तो चलकुशा को कोडरमा जिला में शामिल करेंगे. पारा शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का भी समर्थन किया.
कार्यक्रम में जयदेव चौधरी, अशोक वर्मा, सुरेश साव, केदार साव, बाबूलाल बिहारी, महिला नेत्री प्रमिला वर्णवाल, कुमकुम देवी, बंसत पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष महताब अंसारी, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, कलीम खान समेत पार्टी के केंद्रीय नेता उपस्थित हुए.
मौके पर बरकट्ठा अल्पसंख्यक अध्यक्ष मौलाना बशारत हुसैन, सुरेश दास, अलगडीहा मुखिया भुवनेश्वर दास, पंसस दशरथ दास, राजेंद्र रजक, रामप्रसाद राम, केलास दास, विजय दास, अशोक दास, बालेश्वर दास, केदार दास, राजेश दास, विनोद दास, जोगेश्वर पासवन, तफ्फजुल हुसैन, सुगंती देवी, बुलाकी दास, परमानंद मोदी, चांद खान, बिरेंद्र दास समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
