समान काम के बदले समान वेतन दे सरकार

हजारीबाग : मनरेगाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता पदमा बीपीओ श्याम नारायण वर्मा ने की. उन्होंने मनरेगा कर्मियों के प्रति सरकारी नीतियों की निंदा की. कहा कि सरकार में बैठे मंत्री विधायक अपना वेतन व पेंशन वृद्धि करने में देर नहीं करते, लेकिन कर्मचारी कई वर्षों से […]

हजारीबाग : मनरेगाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता पदमा बीपीओ श्याम नारायण वर्मा ने की. उन्होंने मनरेगा कर्मियों के प्रति सरकारी नीतियों की निंदा की. कहा कि सरकार में बैठे मंत्री विधायक अपना वेतन व पेंशन वृद्धि करने में देर नहीं करते, लेकिन कर्मचारी कई वर्षों से अपना मानदेय और सुविधा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
वक्ताओं ने समान काम के लिए समान वेतन देने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को जल्द लागू करने की मांग की. संचालन शंकर प्रसाद ने किया. धरना में जीतेंद्र सिंह, नारायण मेहता, विराज रविदास, विनोद रजक, सुबोध कुमार सिंह, आनंद शंकर, कामेश्वर राम, आंगो साव, पंकज कुमार, खालिद नवाज खान, मनोज मेहता, अमित राम, मनोज राम, प्रिया रंजन, नीरज हजारी, सौरभ मेहता, विवेक सिंह, अफजल हुसैन, सरफुल हांसदा, मो समीर, मो युनूस, राहुल दास, तुलसी विश्वकर्मा समेत अन्य मनरेगा कर्मी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >