11वीं के छात्र के साथ पुलिस का अमानवीय व्यवहार

हजारीबाग : महज एक मोबाइल की चोरी के आरोप में पकड़े गये 11वीं कक्षा के विद्यार्थी के साथ पुलिस किस तरह अमानवीय व्यवहार करती है, इसका वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दिखायी दे रहा है कि मुफस्सिल थाना का पुलिसकर्मी आरोपी को भद्दी गालियां दे रहा है. इससे भी उसका मन नहीं भरता है, […]

हजारीबाग : महज एक मोबाइल की चोरी के आरोप में पकड़े गये 11वीं कक्षा के विद्यार्थी के साथ पुलिस किस तरह अमानवीय व्यवहार करती है, इसका वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दिखायी दे रहा है कि मुफस्सिल थाना का पुलिसकर्मी आरोपी को भद्दी गालियां दे रहा है. इससे भी उसका मन नहीं भरता है, तो वह थप्पड़ जड़ रहा है.
यह मामला गुरुवार का है. उक्त छात्र को लाखे के एक लॉज में रहनेवाले छात्रों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंपा था.
क्या है मामला: लाखे स्थित जीवन लॉज के छात्रों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक अन्य लॉज के छात्र को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि उक्त छात्र ने जीवन लॉज मे रहनेवाले रोहित कुमार नामक छात्र के मोबाइल की चोरी की थी. हालांकि पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है या बालिग यह जांच का विषय है.
क्या है नियम
जिले के विभिन्न थानों में एक बाल मित्र पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहती है. नाबालिग आरोपी के पकड़े जाने के बाद बाल मित्र पुलिस पदाधिकारी वैसे आरोपियों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हैं. इधर, सदर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है. मुफस्सिल थाना प्रभारी से जानकारी ली जायेगी. D

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >