चौपारण में छह गाड़ियां और इटखोरी में पोकलेन मशीन माओवादियों ने फूंक दी

चौपारण-इटखोरी : चौपारण और इटखोरी में नहर निर्माण कार्य करा रही कंपनी लॉर्ड्स इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड की छह गाड़ियां और एक पोकलेन मशीन माओवादियों ने फूंक दी. यह घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है. 30-40 की संख्या में हथियारों से लैस माओवादी हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के झापा गांव स्थित कंपनी […]

चौपारण-इटखोरी : चौपारण और इटखोरी में नहर निर्माण कार्य करा रही कंपनी लॉर्ड्स इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड की छह गाड़ियां और एक पोकलेन मशीन माओवादियों ने फूंक दी.
यह घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है. 30-40 की संख्या में हथियारों से लैस माओवादी हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के झापा गांव स्थित कंपनी के बेस कैंप पर पहुंचे. वहां सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद कर दिया.
इसके बाद वहां लगी छह गाड़ियां फूंक दी. घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने खुद को माओवादी बताया. इसके बाद सीमावर्ती चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में बक्सा नदी पर बन रहे नहर के निर्माण कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन फूंक दी. वहां कर्मचारियों से माओवादियों ने कहा कि बिना अनुमति लिए काम करने का यही अंजाम होगा.
इस नहर का निर्माण भी उक्त कंपनी ही करा रही है. इस घटना से कंपनी को करोड़ों रुपये की क्षति हुई. हालांकि किसी संगठन ने घटना की जिम्मेवारी नहीं ली है. शनिवार की सुबह घटनास्थल पर एसपी मयूर पटेल व अन्य पदाधिकारी पहुंचे. एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
छतरपुर में टीपीसी ने जेसीबी व रोलर फूंका
छतरपुर के तरीडीह गांव की घटना
पुलिस ने कहा, नक्सली नहीं अपराधियों का है हाथ
छतरपुर : टीपीसी के उग्रवादियों ने तरीडीह गांव में रोड निर्माण कार्य में लगे रोलर व जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है. छतरपुर- जपला रोड का निर्माण बरबरी कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है.
कंपनी के गार्ड रामकेश यादव ने बताया कि रोड निर्माण कार्य में लगे वाहन तरीडीह स्थित उसके घर के सामने खड़ा था. इसी दौरान रात में तीन बाइक से छह सात की संख्या में आये लोगों ने खुद को टीपीसी का सदस्य बताते हुए पेट्रोल छिड़ कर जेसीबी मशीन व रोलर में आग लगा दी. घटनास्थल पर परचा छोड़कर टीपीसी ने इस घटना की जिम्मेवारी ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >