बड़कागांव : बड़कागांव-उरीमारी पथ पर आदित्य कंस्ट्रक्शन की ओर से बनाये गये चार डायवर्सन के बारिश में बह जाने के बाद गंभीरता बरती गयी है. डायवर्सन के बह जाने से कई गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है. इसकी सूचना मिलने पर केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने टीम का गठन किया. टीम ने स्थल की जांच की.
वहीं कंपनी पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. आवागमन शुरू करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि सिमरातरी, तलवार, जोविया नाला में भारी बारिश के बाद पानी घुसने से चार नया डायवर्सन बह गया है. टीम में सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, प्रमुख प्रतिनिधि समाजसेवी कौलेश्वर गंझू, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह, अटल भवन कार्यालय से सन्नी कुमार शामिल थे.
